राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पैगम्बरपुर बड़ा चौक पर नवजवान कमिटी के तत्वावधान में कर्बला के शहीदों की याद में शहीदे आजम कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां राज्य सहित अंतरराष्ट्रीय ख्याति के नातखां, मोकर्रीरो के शहीदों की याद में नात, मनकबत से मस्त होकर श्रोताओं ने जमकर बार बार या हुसैन या हुसैन, नारे तकबीर का नारा बुलंद करते रहे।कार्यक्रम में मुफ़्ती सुल्तान रजा, तौकीर रजा, अरसद रजा, शमशीर रजा, हाफिज हसनैन रजवी सहित दर्जनों ने ख़िताबत और नात पढ़ी। मदरसा इस्लामिया अल यूसुफ के प्रांगण में आयोजित इस शहीदे आजम कांफ्रेंस में भारी संख्या में लोगों ने शिरकत किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग