राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के कौरुधौरू पंचायत के सैदपुरा गांव निवासी मो नईम का पुत्र नेसार अहमद को सांप के काटने से अचेत हो गया। परिजनों ने बताया कि ताड के पेड़ के समीप लकड़ी बटोरने के क्रम में घास में पहले से छुपे बैठे गेहूंअन सांप ने अचानक हमला कर उसे काट लिया। बाद में आनन फानन में उसे लेकर परिजन मांझी पीएचसी पहुंचे। हालांकि बाद में उसे चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया। समाचार भेजे जाने तक छपरा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग