राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के परसौना पंचायत स्थित वार्ड-6 के निवासी शिवनारायण पंडित के पुत्र प्रेम कुमार जो कि गंभीर रोग से ग्रसित है। उनके गुटने के ऑपरेशन के लिए छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सक राहत कोष से 80000 राशि की स्वीकृति पत्र मिली हैं। जिसके बाद सांसद रुडी के निर्देश पर भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह व रामानंद सिंह के नेतृत्व मे पीड़िता घर पहुंच कर स्वीकृति पत्र सौपा गया। इस दौरान पीड़िता के परिजनों ने बताया कि सांसद रूडी के टॉल फ्री नंबर पर इलाज के लिए सहयोग मांगे थे। जिसके बाद यह राशि की स्वीकृति मिली है। जिसके लिए सांसद धन्यवाद के पात्र हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्वी महामंत्री संतोष शर्मा, आईटी सेल पप्पु गुप्ता, धर्मनाथ राय, अजय नाथ पुरी, विक्रम साह, शत्रुघ्न साह, पंकज सिंह, जितेंद्र कुमार साह, नंदकिशोर मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग