संजय सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रखंड मुख्यालय में चहल-पहल बढ़ गई एवं चुनाव में नामांकन के लिए आवश्यक कागजातों की तैयारी के लिए भावी प्रत्याशी आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचने लगे। ज्ञातव्य हो कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार प्रखंड में 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए 25 सितंबर से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ऐसे में प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए आवश्यक सभी कागजातों को जुटाना शुरू कर दिया है। प्रखंड क्षेत्र भर से मुख्यालय में जुटने के बाद लोग चुनाव की तारीखों के संबंध में चर्चा करते दिखे वहीं मतदान कार्यक्रम के तहत अपने प्रखंड क्षेत्र में नामांकन शुरू होने की तिथि नामांकन की अंतिम तिथि समीक्षा की अंतिम तिथि नाम वापसी लेने की तिथि चुनाव चिन्ह आवंटन की तिथि और मतदान की तिथि से लेकर मतगणना की तिथि तक के विषय में चर्चा कर दीखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग