संजय सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई एवं नियम के विरुद्ध चलने वालों को जुर्माना लगाते हुए चालान काटा गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहनों से चलने वाले लोगों को हेलमेट और जूता कर जांच करते हुए बाइक की डिक्की खुलवा कर जांच किया वही चार पहिया वाहनों को भी डिक्की जांच करने के बाद ही जाने दिया गया। पानापुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद जकारिया के निर्देशानुसार सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने दल बल के साथ पानापुर थाने के नजदीक बने चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया वही बहुत से लोग चेक पोस्ट तक पहुंचने के पहले ही इधर-उधर के रास्तों से भागते हुए दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग