पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अरना पूरब टोला गांव निवासी एसएसबी सब इंस्पेक्टर की अरूणाचल में शहीद होने की सूचना बुधवार को गांव में मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। शहीद की पहचान अरना पूरब टोला गांव निवासी तेरस प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र प्रभु प्रसाद के रूप में हुई। वे सीमा शस्त्र बल (एसएसबी) में सब इंस्पेक्टर के पद पर अरुणाचल के शेर गांव में तैनात थें। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि उन्हें 22 अगस्त को फोन पर सूचना मिली उनको इलाज के लिए गोहाटी के डांन्टल अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। वही शहीद सब इंस्पेक्टर का परिवार वही पर रहता है और बच्चों की पढ़ाई भी वही होती है। उनकी पत्नी कविता देवी और दो पुत्र 14 वर्षीय अंकित कुमार, 8 वर्षीय अविनाश कुमार हैं। भाई भोला कुमार ने बताया कि वर्ष 2000 में चालक सिपाही में बहाली हुई वही 2005 में शादी हुई। बाद में प्रमोशन से सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।वही कुछ महीनों पहले वे 45 दिन के छुट्टी पर आए थें पर 40 दिन पर ही वहां से फोन आने पर ड्यूटी पर चले गए।एक सप्ताह पहले ही फोन पर बात हुई थी तो छुट्टी पर गांव आने की बात कही थी। घटना की सूचना पर गांव का माहौल गमगीन हो गया हैं। परिजनों ने बताया कि शव गांव आने की बात बताई तब ही पता चल सकेगा की मौत कैसे हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग