नई दिल्ली, (एजेंसी)। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अब वहां सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। अपनी अंतरिम सरकार का गठन करते हुए तालिबान ने कई मंत्रियों के नाम की घोषणा की है। किसी वक्त तालिबान के विरोधी रहे गुल आगा शेरजई को अफगानिस्तान का वित्त मंत्री बनाया गया। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के अनुसार सरकार गठन के साथ-साथ कुछ सरकारी दफ्तरों में काम भी शुरू हो गया। अधिकारियों की भी नियुक्ति शुरू हो गई है। काबुल पर काबिज तालिबान के मुल्ला अब तक नई सरकार तो नहीं बना सके लेकिन अपने लड़ाकों को सत्ता की मलाई बांटने में जरूर जुट गए हैं। तालिबान ने काबुल में मेयर और गवर्नर के साथ-साथ देश में नए गृह मंत्री और वित्त मंत्री बना दिए।
गुल आगा शेरजई को तालिबान ने वित्त मंत्री बनाया है। कभी तालिबान के दुश्मन रहे गुल आगा शेरजई जिन्होंने मौसम का मिजाज भांप कर तालिबान से हाथ मिला लिया। उ्हें अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई का खास माना जाता था। 1996 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने से पहले वे कंधार प्रांत के गवर्नर रहे शेरजई ने तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद अंडरग्राउंड हो गए थे। 2001 में जब अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ जंग का ऐलान किया तब वे फिर सामने आए और अपने लड़ाकों के साथ जमीन पर काम किया। 2001 में तालिबान को खदेड़े जाने के बाद उन्हें दोबारा कंधार का गवर्नर बना दिया गया। 2003 तक वे इस पद पर बने रहे। इसके बाद उन्हें नंगरहार प्रांत के गवर्नर बनाया गया। यहीं पर उन्हें बुलडोजर का नाम मिला। इसके बाद ही गुल आगा शेरजई को अफगानिस्तान का बुलडोजर कहा जाने लगा।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व