विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। मजदूरी के विवाद में परसा थाना क्षेत्र के बहलोलपुर दियारा में मनोहर राय की हत्या हुई थी। मामले में प्राथमिकी के बाद पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गयी है। पुलिस बदमाशों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। नामजद आरोपित राजकुमार मांझी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। युवक की पत्नी झारखंड से घर अभी तक नहीं लौटी है। दाह संस्कार भी भाई- भतीजों द्वारा सम्पन्न कराया गया। इधर, घटना को लेकर मनोहर राय के चाचा भूषण राय ने भतीजे की हत्या के मामले में परसा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। बताया है कि जब वह खेत से शौच के बाद घर की ओर लौट रहा था, तभी गांव के ही अर्जुन मांझी, सुबोध मांझी, राज कुमार मांझी व वैशाली जिले के लालगंज निवासी रामजन्म राय मुझें देख दियारा की ओर भाग निकले। जैसे ही घर के पास पहुंचा, तो वहां भतीजा का शव घर के समीप खेत में पड़ा हुआ था। दस दिन पूर्व भी इन सभी लोगों से मजदूरी की मांग को लेकर विवाद हुआ था उसे समझौता कर सुलझाया गया था। भूषण राय के अनुसार ये सभी नामजद लोग दारू निर्माण का काम करते हैं, जिसमें मनोहर लेबर का काम करता था। मजदूरी को लेकर विवाद होने की बात कही गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।वहीं इस मामले में एक नामजद राजकुमार मांझी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीते बुधवार की देर रात बहलोलपुर दियारा में स्व. कृष्णा राय के पुत्र मनोहर राय की बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग