जल निकासी नहीं होने से सड़क पर आवागमन बंद, ग्रामीण परेशान
◆आक्रोशित ग्रामीणों ने धान रोप पर किया विरोध प्रदर्शन
भेल्दी(सारण)।अमनौर प्रखंड के कटसा पंचायत के कटसा कोइरी टोला में सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीणों की परेशानी काफी बढ़ गई है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीच सड़क पर धान रोपकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाकपा अमनौर अंचल सचिव अवधेश कुमार सामाजिक कार्यकर्ता पशुपति सिंह सोनू कुमार सिंह लव कुमार सिंह अखिलेश ठाकुर राजकुमार सिंह बद्री सिंह,सोना लाल शाह,शंकर शाह समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरसात के दिनों में कीचड़ तथा पानी रोड पर लगने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये नेशनल हाईवे 722 को जोड़ती है।बगल में ही मही नदी जिसमें नाला की निकासी कर देने से सभी समस्याओं का हल हो जाएगी।कई बार पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क का मरम्मत व निर्माण हेतु सूची बनाकर ले जाया गया परंतु आज तक सड़क नहीं बनी। भाकपा अंचल सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क एवं नाला नहीं बनती है तो सभी ग्रामीण व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग