अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। सीमावर्ती मैनपुरा ग्राम में पिछले 26 अगस्त को बिहार पुलिस के जवान रोहित मांझी की अचानक मौत हो गई थी। बता दें कि रोहित अपने गांव मैनपूरा छुट्टी के दौरान आए थेंl पेट में दर्द की शिकायत पर परिजनों ने निकटतम एक अस्पताल में इलाज करायाl हालांकि कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई थीl रोहित अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियाँ छोड़ गए हैंl बड़ी लड़की प्रियंका की हाल ही में शादी होने वाली थीl सांत्वना देने गई सामाजिक कार्यकर्ता निधि तिवारी से मिलते ही रोहित मांझी की पत्नी दहाड़ मार कर रोने लगीl श्रीमती तिवारी ने मृत जवान की पत्नी को ढाढस बंधाया तथा अपनी संवेदना व्यक्त की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग