नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के धरहरा खुर्द मही नदी में डूबे ब्यक्ति का शव एनडीआरएफ के टीम मंगलवार को काफी मसक्कत के बाद नदी से दूसरे दिन निकाली।मृतक ब्यक्ति 45 वर्षीय मदन लाल खत्री बताया जाता है। सोमबार को नदी किनारे स्नान करने आये तैरना नही आती थी,नदी में नहाने के लिए घाट से उतर रहे थे कि उनके पैर फिसल गया। जिससे पानी मे डूबने से उनकी मौत हो गई ।गोताखोरों द्वारा लाख कोशिश की गई पर नदी से उस दिन शव बरामद नहीं हो पाई। अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम बुलवाई,एनडीआरएफ के टीम ने काफी मशक्कत के बाद नदी से शव निकाला।मौके पर पहुचे अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार मामले का संज्ञान लिया, अमनौर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम हेतु छपरा भेज दिया।शव को देख मृतक के परिजन बिल्ख बिल्ख के रो रहे थें, मृतक अविवाहित था, इनके माता पिता नही थे, चार भाई दो बहन था, ग्रामीणों का कहना है कि नदी में डूबने का यह दूसरी घटना है,बाढ़ के पानी से नदी के किनारे बनी घाट के निचले सीडी टूट चुकी है रड निकली हुई है जो भी स्नान के लिए डुबकी लगाते है उनका कपड़ा उस मे फस जाती है जिससे उनकी मौत हो जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग