नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के 16 पंचायत के एक एक प्रारम्भिक व उच्च विधालयो में मंगलवार को कोविंड-19 टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया।जहाँ 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के लोगो को टिका लगाया गया।लोग सुबह से ही लम्बी लाइन में खड़ा होकर टिका लिया।कई केंद्रों पर हो हल्ला होने की सूचना मिली,जहा बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप,पुलिस पदाधिकारी ,स्वस्थ्य प्रबन्धक शिव कुमार पश्वान पहुँच कर लोगो को समझाते दिखे,तथा केंद्र का निरीक्षण करते रहे।कई सेंटर पर नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण टीकाकरण के निबंधन में काफी कठिनाई हो रही थी,स्वास्थ्य प्रबन्धक शिव कुमार पश्वान ने बताया कि आठ हजार टिका प्राप्त हुआ था,छः बजे संध्या तक लगभग छः हजार पांच सौ टीका लगने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग