पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के चरिहारा गांव से मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने सैर कर रहे और ट्यूशन पढ़ने और बाजार करने निकले 17 से अधिक लोगों को काट लिया। कुत्ता इतना खूंखार हो चुका था कि जो भी उसके सामने आया वह उसी पर हमला करता रहा। इस तरह कुत्ते ने कुछ बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को काट लिया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल और कुछ को प्राइवेट अस्पताल में लें गये। मंगलवार को घायलों को उनके परिजन सरकारी अस्पताल ले गए तो वहां से भी उन्हें इंजेक्शन लगाया गया। घायलों ने बताया कि चरिहारा गांव से एक कुते ने काटना शुरू किया जो भी उसके सामने आया उसी को उसने काट खाया। उसने बाजार क्षेत्र में भी लोगों को अपना शिकार बनाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने घायलों का उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग