पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव में बुधवार को पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जहां घायलों की पहचान तख्त टोला गांव निवासी जगरनाथ रस्तोगी के दो पुत्र 50 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार रस्तोगी,45 वर्षीय प्रमोद कुमार रस्तोगी,प्रमोद कुमार रस्तोगी के दो पुत्र 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार,15 शुभम कुमार और कृष्णा मोहन प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार,मदन प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र आशा देवी,मदन प्रसाद रस्तोगी के 30 वर्षीय पुत्र बब्लू प्रसाद रस्तोगी, हरेश्वर प्रसाद रस्तोगी के 50 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन प्रसाद के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि पहले से दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है जिसमें मुकदमा चल रहा है। उसी के लिए मारपीट की घटना हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों में दो को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मामले में दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग