शशी सिंह । राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मंडल कारा छपरा में एक कैदी की मौत बीती रात हो गई। मृतक कैदी की पहचान परसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी विजय राय के रूप में हुई है। विजय राय 2017 से हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सज़ा होने के बाद मण्डल कारा में बंद था। हत्या के आरोप में विजय राय के सगे भाई देवी राय भी अभी जेल में बंद हैं। मण्डल कारा के जेल सुपरिटेंडेंट रामाधार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार आजीवन कारावासी विजय राय मधुमेह का मरीज था बीती रात उल्टी की शिकायत के बाद उसे कारा अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वही सदर अस्पताल में मौजूद मृतक कैदी के परिजनों का आरोप है कि मृतक कैदी मधुमेह के मरीज थे और उनका समुचित उपचार कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया था। लेकिन जेल प्रशासन द्वारा कोताही और लापरवाही बरतने के कारण सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गई।

नवल गोप, मृत कैदी के परिजन


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग