काबुल, (एजेंसी)। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है और अब उन्होंने लोगों को एयरपोर्ट न जाने की सलाह दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक काबुल में अफरातफरी का माहौल है। अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी को छोड़ दिया जाए तो बाकी के तमाम प्रांतों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ तालिबान के लड़ाके पंजशीर घाटी में लगातार घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि नॉर्दन एलायंस ने बीती रात को 350 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया है। जबकि 40 लड़ाकों को बंधक बनाया है। नॉर्दन एलायंस ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। पिछली बार भी तालिबान पंजशीर घाटी पर कब्जा नहीं कर पाया था और इस बार भी अभी तक नहीं कर पाया है लेकिन लगातार घुसपैठ की कोशिशें कर रहा है। बीती रात को तालिबानी लड़ाकों और नॉर्दन एलायंस के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। इस दौरान नॉर्दन एलायंस ने कई अमेरिकी वाहन और हथियारों को बरामद किया है, जो तालिबान के लड़ाकों के पास मौजूद थे।



More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व