रंजीत भोजपुरिया। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा का सारण जिले में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया है। बिहार भ्रमण पर निकले श्री कुशवाहा ने छपरा सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सूबे के मुखिया व जन जन के नेता नीतीश कुमार के आव्हान पर पूरे बिहार का दौरा कर सरकार की योजनाओं और कार्यों कि समीक्षा की जानी है और लोगो से सरकार के प्रति राय भी जाननी है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिन परिवारों ने अपना स्वजन खोया है उनसे मिलकर उनके प्रति सहानुभूति भी जरूरी है इसके लिए भी प्रयास किया का रहा है। वहीं पत्रकारों द्वारा किए जा रहे सीधे सवालों से बचते भी नजर आए। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ी है इसमें कही से दो राय नहीं है राज्य सरकार केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर संपर्क बनाए हुए है। वहीं जीएसटी कम करने के मुद्दे पर ओ हंस कर बात को टाल दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग