संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओ द्वारा एनएच 331 स्थित पैगम्बरपुर पोखरा चौक पर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष शिवनारायण सिंह पटेल ने बताया कि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिये छपरा से सिवान भाया पैगम्बरपुर चौक हो कर जा रहे थे। जिसकी सूचना पर सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे। मौके पर अरुण कुमार गिरी, मोहन प्रसाद,मुन्ना आलम, शैलेन्द्र पंडित, इंदु देवी, किशोरी कुंवर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग