राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी निलेश रामचन्द्र देवरे की अध्यक्षता में विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रान्तर्गत 6 मीटर या उससे अधिक चैड़ी सड़कों का पथ निर्माण विभाग में अधिग्रहण/हस्तांतरण से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में माननीय विधायक छपरा, माँझी, एकमा, मढ़ौरा, बनियपुर, परसा एवं सोनपुर विधानसभा के साथ मेयर नगर निगम, छपरा, मुख्यपार्षद नगर पंचायत रिविलगंज, एकमा, मढ़ौरा, दिघवारा, सोनपुर एवं परसा से अधिग्रहण योग्य सड़कों की सूची प्राप्त की गयी। सूची पर व्यापक विमर्ष माननीयगणों के साथ किया गया। समीक्षोपरांत अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि यातायात की व्यवस्था सुचारु रखने एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु चैड़ी सड़क नाली सहित आज के समय की आवश्यकता है। अतएव नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में नगर निकाय क्षेत्रान्तर्गत वैसे पथ जिनकी लम्बाई कम से कम 0.5 कि0मी0 है एवं जिनकी चैड़ाई 6 मीटर से अधिक है, का ही पथ निर्माण विभाग के द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम छपरा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, छपरा, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल-1, 2 छपरा, कार्यपालक अभियंता नगर विकास प्रमंडल-1 बुडको (नगर निगम क्षेत्र) छपरा, कार्यपालक अभियंता नगर विकास प्रमंडल-2 बुडको (षेष नगर निकाय) छपरा, कार्यपालक अभियंता, नगर पंचायत, रिविलगंज, कोपा, एकमा, मांझी, मढ़ौरा, मशरख, दिघवारा, सोनपुर एवं परसा बाजार उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा