राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में घायल महिला की शुक्रवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका भटगाई वृत निवासी संजीव राय की 27 वर्षीय पत्नी सुमन देवी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार महिला शनिवार की दोपहर में किसी व्यक्ति के साथ बाइक से अपने एक रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। वापस लौटने के दौरान नारायणपुर बाजार शिव मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में ठोकर मार दी। जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। हालांकि महिला को काफी गहरी चोट लगी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में दोनों को निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को पटना रेफर कर दिया। पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतिका को दो पुत्री एक 5 वर्ष व 1 वर्ष है। तथा उसके पति हरियाणा में रहते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग