संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बीआरसी परिसर बनियापुर में शिक्षक दिवस को भब्य और ऐतिहासिक बनाने के लिये जोरशोर से तैयारी चल रही। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीईओ इन्द्रकांत सिंह ने बताया कि इस बार का शिक्षक दिवस बनियापुर में कई मायनों में अनूठा होगा।जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान बीआरसी परिसर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का संगमरमर की भब्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।जिसका उद्धघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के द्वारा की जाएगी। साथ ही प्रखण्ड के तमाम सेवानिबृत शिक्षकों को एक मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।जिसके लिये तमाम अवकाशप्राप्त शिक्षकों को बकायदा निमंत्रण पत्र भी भेजा गया है। साथ ही शिक्षक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्यख्यान का भी आयोजन किया गया है। मौके पर बीआरपी सतेंद्र मिश्रा, आसमहम्मद, एचएम सच्चिदानंद शर्मा, शिक्षक नेता इंद्रजीत महतों, बिनोद राय, संजय राय सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग