राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा का अंगीभूत इकाई नन्दलाल सिंह कॉलेज जैतपुर-दाउदपुर में स्नातकोत्तर (पीजी) के पाठ्यक्रम का अध्यापन प्रारंभ कराने को लेकर महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कुलपति को पत्र लिखा है। जिसमें सांसद ने कहा है कि नंदलाल सिंह कालेज ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प है। एनएच के साथ-साथ यहां रेलवे स्टेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। यहां समुचित क्लास-रूम के साथ बड़ा कैम्पस भी है। छपरा-सिवान के मध्य स्थित इस कालेज के चार प्रखंड मांझी, एकमा, जलालपुर एवं लहलादपुर पोषक-क्षेत्र है। यह कालेज उच्च शिक्षा की व्यवस्था के लिए हर मानक को पूरा करता है। वहीं इस कॉलेज के कुलदेवता नंदलाल बाबू के पुत्र व समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने भी पीजी की पढ़ाई की मांग कर चुके हैं। शोध विद्यार्थी संगठन के नेता मनीष पांडेय मिंटू ने बताया कि उनका संगठन भी लगातार नंदलाल सिंह कालेज में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की विगत कई वर्षों से विश्वविद्यालय प्रशासन व कुलपति से लगातार मांग करता रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग