राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा व रसूलपुर थानों की पुलिस ने छापेमारी अभियान में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद किया है। एकमा थाने के एएसआई दिनेश्वर कुमार के नेतृत्व में निकली गश्ती दल ने कोहड़गढ़ संकट मोचन मंदिर के पास से बोरी में तीन कार्टन अंग्रेजी फ्रूटी शराब यानी मात्रा लगभग 26 लीटर बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। जबकि दो धंधेबाज मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से रसूलपुर गांव के मुन्ना सोनी व चंदन सोनी के घर पर छापेमारी कर 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। गांव के लोगों ने बताया कि पुलिस को देखकर धंधेबाज फरार हो गये। इस संबंध में रसूलपुर थाने में मुन्ना सोनी व चंदन सोनी के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग