संयुक्त राष्ट्र, (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस अफगानिस्तान में बढ़ रहे मानवीय संकट से निपटने के लिए कोष बढ़ाने के संबंध में जेनेवा में 13 सितंबर को मंत्रिस्तरीय बैठक करेंगे। अफगानिस्तान की आधी आबादी को सहायता की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को कहा कि गुतारेस अफगान लोगों तक पूर्ण तथा निर्बाध मानवीय सहायता पहुंचना सुनिश्चित करने के लिये भी अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र 2021 के लिए 1.3 अरब डॉलर की अपील करता है ताकि एक करोड़ 80 लाख से अधिक लोगों को मदद दी जा सके। प्रवक्ता ने कहा,‘‘ अफगानिस्तान पर मानवीय संकट मंडरा रहा है। तीन में से एक अफगान को नहीं पता कि उन्हें अगला भोजन कैसे मिलेगा। अगले 12 माह में पांच वर्ष से कम उम्र के आधे बच्चों के कुपोषित होने की आशंका है।’’ इससे पहले शुक्रवार को दुजारिक ने कहा था कि महासचिव अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को सुविधाएं देने और परिवहन में मदद के लिए डेनमार्क, कजाखस्तान, उत्तरी मैसेडोनिया, पाकिस्तान, पोलैंड, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के आभारी हैं।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व