संयुक्त राष्ट्र, (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने देशों से लीबिया से सभी विदेशी लड़ाकों और भाड़े के सैनिकों को वापस बुला लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे संघर्षग्रस्त उत्तरी अफ्रीकी देश में अब भी गतिविधियों में शामिल हैं जो पिछले साल अक्टूबर के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन है। महासचिव ने कहा, ‘‘इनकी गतिविधियों में अब भी कोई कमी नहीं आई है।ह्व संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विदेशी लड़ाकों को हथियार और सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति करनेवाले देशों से अपील की है कि वे संयुक्त राष्ट्र के हथियार संबंधित प्रतिबंध का उल्लंघन करना बंद करें।
गुतारेस ने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मध्य लीबिया के सिर्ते और निकट के जुफरा इलाके में सामरिक सहायता प्रदान करनेवाले विमानों की आवाजाही भी ह्लनिर्बाध रूप से जारीह्व है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजे और शुक्रवार को प्रसारित एक रिपोर्ट में गुतारेस ने ‘‘लीबिया से सभी भाड़े के सैनिकों और विदेशों बलों की तत्काल और बिना शर्त वापसी के लिए एक व्यापक योजना को एक स्पष्ट समयसीमा के तहत लागू करने की अपील की। लीबिया में लंबे समय तक तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी को नाटो समर्थित विद्रोही बलों द्वारा सत्ता से 2011 में बाहर करने के बाद से ही इस देश में उहापोह की स्थिति बनी हुई है और देश राजधानी त्रिपोली में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार और पूर्व में कमांडर खलीफा हिफ्तर के वफदारा प्रशासन के बीच बंटा हुआ है।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व