नई दिल्ली, (एजेंसी)। तोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक से शुरू हुआ भारत का सफर आज स्वर्ण पदक पर खत्म हुआ। पैरालंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया, उनकी कड़ी मेहनत के दम पर भारत की झोली में इस बार 19 मेडल आये। तो आईये देखते हैं पैरालंपिक 2020 खेलों में कैसा रहा भारत का सफर- पैरालंपिक: भाविना बेन फाइनल में हारी, रजत पदक जीता: भारत की भाविनाबेन पटेल को तोक्यो पैरालंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को यहां चीन की झाउ यिंग के खिलाफ सीधे गेम में 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को फाइनल में सिर्फ 19 मिनट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह मौजूदा पैरालंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने में सफल रहीं। भाविनाबेन को इस हफ्ते की शुरूआत में अपने पहले ग्रुप मैच में भी झाउ के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।
हाई जंप में भारत के निषाद कुमार ने रचा इतिहास, टोक्यो पैरालिंपिक में जीता सिल्वर मेडल: भारत के निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और पदक दिलाया है। हाई जंप में निषाद कुमार ने भारत को रजत पदक दिलाया है। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निषाद कुमार टॉप 3 में पहुंचे थे। उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था। निषाद को अमेरिका के वीजा डलास के साथ संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया गया। अमेरिका के ही टाउनसेंड ने गोल्ड मेडल जीता। निषाद कुमार ने पुरुषों की ळ47 ऊंची कूद में पदक जीता है। उन्होंने निषाद ने 2.06 मीटर की कूद लगाई।
पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी निशानेबाज अवनि लेखरा: भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। जयपुर की रहने वाली यह 19 वर्षीय निशानेबाज पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी में 2012 में कार दुर्घटना में चोट लग गयी थी। उन्होंने 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की। योगेश कथुनिया को चक्का फेंक में रजत: भारत के योगेश कथूनिया ने सोमवार को यहां पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के एफ56 वर्ग में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। आठ साल की उम्र में लकवाग्रस्त होने वाले योगेश ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 44.38 मीटर चक्का फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। ब्राजील के बतिस्ता डोस सांतोस ने 45.59 मीटर के साथ स्वर्ण जबकि क्यूबा के लियानार्डो डियाज अलडाना (43.36 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।
जैवलिन थ्रो में देवेंद्र-सुंदर का जोरदार प्रदर्शन, भारत की झोली में दो और मेडल: देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों की भाला फेंक में रजत और कांस्य पदक जीता। अपने बेहतीरन प्रदर्शन की बदौलत भारत की झोली में अब तक कुल 6 मेडल हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि यह झाझरिया का तीसरा पैरालंपिक पदक है, उन्होनें इससे पहले एथेंस 2004 और रियो 2016 में स्वर्ण पदक जीता है। हरियाणा के छोरे ने दिखाया कमाल, सुमित अंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल: रविवार को तोक्यो पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सोनीपत का छोरा सुमित आंतिल ने भारत की झोली में एक और गोल्ड डाल दिया है। बता दें कि उन्होंने तोक्यो में अपना कमाल का प्रदर्शन देते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह पहली बार है कि सुमित ने जेवलिन थ्रो के ऋ-64 इवेंट के अपने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर का थ्रो किया और विश्व रिकॉर्ड बनाया।
नशानेबाज सिंहराज ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक: पैरा-शूटर सिंहराज ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल रऌ1 में कांस्य पदक जीता है। सिंहराज निशानेबाज चाओ यांग और जिंग हुआंग की चीनी जोड़ी से कुल 216.8 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बताते चले की यह भारत का आठवां पदक है। इससे पहले भाला फेंक सुमित अंतिल ने सोमवार को जेवलिन एफ-64 स्पर्धा में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तीन बार तोड़ा। पैरा-राइफल शूटर अवनी लेखा द्वारा फ2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग रऌ1 श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद यह देश का दूसरा और कुल मिलाकर पांचवां स्वर्ण पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का डबल धमाल, मरियप्पन को रजत तो शरद को मिला कांस्य: टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत के मरियप्पन थंगावेलु ने सिल्वर मेडल जीता वहीं शरद कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। हाई जंप टी63 इवेंट में दोनों को मेडल प्राप्त हुए। मरियप्पन ने 1.86 मीटर, जबकि शरद ने 1.83 मीटर की जंप लगाई।
टोक्यो पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई: भारत के प्रवीण कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक में पुरूषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीता जिससे इन खेलों में देश के पदकों की संख्या 11 तक पहुंच गयी है। अठारह वर्षीय कुमार ने पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए 2.07 मीटर की कूद से एशियाई रिकार्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम एडवर्ड्स के पीछे रहे जिन्होंने 2.10 मीटर की कूद से सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक रियो खेलों के चैम्पियन पोलैंड के मासिज लेपियाटो के हासिल किया जिन्होंने 2.04 मीटर की कूद लगायी। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की बेटी अवनि ने किया कमाल, स्वर्ण के बाद जीता कांस्य पदक: महिलाओं की 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन रऌ1 स्पर्धा में अवनि लखेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ भारत का यह 12वां पदक है। अवनि लखेरा ने रऌ1 स्पर्धा के फाइनल में 445.9 स्कोर हासिल किया। जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर रहीं।
टोक्यो पैरालिंपिक: हरविंदर सिंह में जीता कांस्य पदक, भारत की पदक तालिका 13 हुई: भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह में टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में में कांस्य पदक जीता है। रोमांच से भरे मुकाबले में हरविंदर ने पदक के प्लेआॅफ में दक्षिण कोरिया के किम मिन सु को 6-5 से हराकर मौजूदा खेलों में भारत की पदक तालिका को 13 पर पहुंचा दिया। 1960 के बाद आज पहली बार पैरा तीरंदाजी में भारत को पदक मिला है। टोक्यो पैरालंपिक: निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण, सिंहराज अडाना को मिला रजत: निशानेबाज मनीष नरवाल ने मौजूदा पैरालम्पिक खेलों में भारत की झोली में तीसरा स्वर्ण पदक डाला जबकि सिंहराज अडाना ने पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218 . 2 स्कोर किया। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया।
पैरालंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, भगत ने जीता स्वर्ण तो मनोज सरकार को मिला कांस्य पदक: टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की पदक तालिका को मजबूत किया है। बता दें कि बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स के एसएल3 क्लास के फाइनल में प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि मनोज सरकार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। तोक्यो पैरालंपिक: नोएडा ऊट सुहास ने बैडमिंटन में रजत पदक जीता: भारत के सुहास यथिराज रविवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास माजूर से करीबी मुकाबले में हार गये जिससे उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक से अपना अभियान समाप्त किया। कृष्णा नागर ने तोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन एकल रऌ6 में जीता गोल्ड: कृष्णा नागर ने एसएच6 इवेंट के पुरुष एकल फाइनल में हांगकांग के चू मान काई को 21-17, 16-21, 21-17 से हराकर तोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। नागर ने टूनार्मेंट में अपने सभी मैच जीते और एक गेम ड्रॉप किया।


More Stories
कला के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए कलाकारों का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज