पानापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम तुर्की नट टोली में छापेमारी कर एक घर से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया। हालांकि इस दौरान पुलिस को चकमा देकर कारोबारी फरार होगया। थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नट टोली के एक घर में भारी मात्रा में देशी शराब रखा गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची जहां एक गैलन में रखे गये 15 लीटर शराब जब्त किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग