मकान में ढ़ाई फुट छज्जा निकालने में मारपीट,आधा दर्जन घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान में छज्जा निकालने के विवाद में जमकर हुए मारपीट में दो पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को शाम में परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष से घायलों की पहचान स्व लाल बाबू प्रसाद के 63 वर्षीय पुत्र मदन प्रसाद,मंगल प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार,स्व लाल बाबू प्रसाद के 70 वर्षीय पुत्र मंगल प्रसाद और दूसरे पक्ष से वंशी भगत के 55 वर्षीय पुत्र ललन भगत,स्व शिव पूजन भगत के 50 वर्षीय पुत्र बबन भगत,जिवीत प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र अमीत कुमार के रूप में हुई। सभी पदमौल गांव के निवासी हैं। मामले में घायल मदन प्रसाद ने बताया कि उनका मकान बन रहा है जिसका लिन्टर पर जाकर छज्जा निकाला जा रहा था उसी को पड़ोसी द्वारा रोकने के विवाद में मारपीट हो गई। वही दूसरे पक्ष से बबन भगत ने बताया कि हमारे जमीन में छज्जा निकाला जा रहा था उसको रोकने के दौरान मारपीट की जानें लगी जिससे मारपीट की जानें लगी। मामले में पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची मशरक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग