पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार को खाना बनाने के दौरान साड़ी में लगी आग से महिला को बुरी तरह से जली अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सेमरी गांव निवासी धर्मेंद्र महतो की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने बुरी तरह से जली महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वही परिजनों ने बताया कि महिला खर पतवार से खाना बना रही थी कि एकाएक साड़ी में आग पकड़ लिया जब तक वह आग पर काबू पाया जाता तब तक वह बुरी तरह से झुलस गई। वही सीएचसी प्रशासन ने मशरक थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग