राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। जानवरों के लिए बधार से हरा चारा लेकर अपने घर लौट रही महिला बाइक की धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायल महिला को निजी वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु भर्ती कराया। बताया गया है कि मांझी थाना इलाके के मुबारकपुर गांव के लालबाबू बीन की पत्नी पूनम देवी जानवरों के लिए बधार से हरा चारा लेकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान वह मुबारकपुर-एकमा सड़क पर मुबारकपुर गांव के समीप एकमा की ओर जा रही बाइक से धक्का लगने से घायल हो गई। बताया जाता है कि छोटका महम्मदपुर गांव निवासी बाइक चालक ने इंसानियत का परिचय देते हुए आसपास के लोगों के सहयोग से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में निजी वाहन से लाकर भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार जारी है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान ने बताया कि महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग