- पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा किया बरामद
राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के देवराहा बाबा श्रीधर दास डिग्री महाविद्यालय कदना रामपुर में बुधवार को शाम करीब 4:30 बजे तीन हथियार लैस अपराधियों ने कैश काउंटर से पैसा लूट की कोशिश की, हालांकि कर्मचारियों के पकड़ने की करने पर खुद का बचाव करने हेतु अपराधियों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस संबंध में कॉलेज के कर्मियों ने बताया कि जेपी विश्वविद्यालय द्वारा आज नामांकन की अंतिम तिथि थी। जिसे विवि ने दो दिन और बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण छात्र छात्राओं की अत्यधिक भीड़ थी । नामांकन फार्म अभी भरा जा रहा था।कर्मचारी अपने-अपने काम में लगे थे। तभी एक हेमलेट पहने हुए तथा दो हथियार लैस अपराधियों ने कॉलेज में रूम में घुसकर बड़ाबाबू जयप्रकाश प्रसाद के गर्दन पर चाकू भी रखकर पैसा की मांग की। उस दौरान अन्य कॉलेज कर्मी भी रूम में उपस्थित थे। तथा अन्य अपराधियों ने सिर पर पिस्तौल तान दिया। उस रूम में पैसा नहीं होने से अपराधी कैश काउंटर रूम में घुसने लगे।तभी अंदर से कर्मचारियों ने रूम बंद कर लिया खिड़की से हथियार दिखाकर अपराधियों ने पैसा देने को कहा तब तक प्राचार्य कक्ष एवं अन्य प्रोफेसर और कर्मचारी हाथ में ईट पत्थर डंडा लेकर अपराधियों को पकड़ने के लिए खडेदने लगे चारों ओर से खुद को घीरता देखा अपराधियों ने पिस्टल से दो हवाई फायरिंग करते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद गड़खा थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने लगी। इस दौरान दो खोखा बरामद हुआ। समाचार प्रेषण तक प्राचार्य निरंजन कुमार प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन देने की प्रतिक्रिया में लगे हुए थे।
कार्यरत कर्मचारी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग