राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा- गड़खा मुख्यमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार दो लोगो की मौत हो गई। मरने वालों में एक की पहचान किसान सलाहकार के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है जहाँ छपरा बाईपास रोड पर महमदा गाँव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक पर सवार मीना पुर खदहा निवासी किसान सलाहकार अनिल मांझी और उनके चचेरे भाई प्रभु कुमार मांझी बाइक सहित कुछ दूर छिटक कर सड़क पर गिर पड़े। बाइकसवार अनिल मांझी की मौत मौके पर ही हो गई जबकि प्रभु कुमार मांझी की मौत इलाज के लिए अस्पताल लाये जाने के क्रम में हो गई। अज्ञात वाहन घटना को अंजाम देकर भाग गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग