राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थानाथाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विभागीय दिशा निर्देशानुसार स्थानीय थाना में शस्त्र सत्यापन कार्य शुरू किया गया। थाना क्षेत्र के सभी सशत्रधारी अपने सशत्र का भौतिक सत्यापन नौ सितंबर से 11 सितंबर तक आवश्यक रूप से कर लें अन्यथा उन सभी पर मजबूरन करवाई की जाएगी। शस्त्र सत्यापन के लिए सदेह शस्त्रधारी को शस्त्र व कागजात के साथ आना होगा। वहीं पंचायत में तमाम जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि गांव क्षेत्र में लगे पोस्टर बैनर को अविलंब उतार दें। अन्यथा अचार संघिता के उलंघन में प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग