राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब कारोबारी आये हर दिन कहीं न कहीं शराब की तस्करी करते पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला परसा थाना का हैं। पुलिस ने हाई स्कूल चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी चेकिंग के दौरान मारूति वैन में चोरी-छिपे ले जा रहे शराब को बरामद किया। वाहन जप्त करने के साथ पुलिस वैन को लेकर थाने पहुंची। जहां वैन के ड्राइवर सह धंधेबाज से पूछताछ की गई। पुलिस ने वैन से 240 पैकेट फ्रूटी शराब बरामद किया है। मारुति वैन में शराब लेकर धंधेबाज सह वाहन चालक सोनहो के रास्ते एसएच-73होकर परसा बाजार के हाई स्कूल चौक से होकर मकेर की तरफ जा रहा था। तभी हाई स्कूल चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।पकड़ा गया। धंधेबाज स्थानीय परसा बाजार समीप स्थित सैदपुर का बताया गया। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को धंधेबाज को जेल भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग