वाशिंगटन, (एजेंसी)। अमेरिका के एक सांसद ने अफगानिस्तान के पंजशीर में तालिबान के हमले में कथित तौर पर मदद करने के लिए पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इलिनोइस के सांसद एडम किन्जिंगर ने कहा,‘‘ अगर पुष्टि हो जाती है तो हमें न सिर्फ सभी सहायताएं बंद कर देनी चाहिए, बल्कि हमें प्रतिबंध भी लगाने चाहिए। पाकिस्तान अब हमें दिखा रहा है कि उसने वर्षों हमसे झूठ बोला, उन्होंने तालिबान को बनाया और उन्हें संरक्षण भी दिया। ’’ सांसद का यह बयान ‘फॉक्स न्यूज’ की उस खबर के बाद आया, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना पंजशीर में तालिबान के हमलों में सहयोग कर रही है, जिनमें पाकिस्तानी विशेष बलों के 27 विमानों से हमले और उसके द्वारा किए ड्रोन हमले शामिल हैं।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व