राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के एकमा बाजार के स्टेशन रोड में स्थित दो दुकानदारों के बीच पहले के विवाद को लेकर आपस में मारपीट की वारदात हो गई। मारपीट के दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पहल कर मामले को किसी तरह शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डॉ. इरफान ने इलाज के दौरान बताया कि घायलों में देवेन्द्र दूबे, सत्येन्द्र दूबे व उत्तम रस्तोगी की हालत में सुधार हो रहा है। बताया जाता है कि बाजार के लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन