राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आसन्न पंचायत के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एकमा व रसूलपुर थानों में निर्धारित तिथि सात से 11 सितंबर तक कुल 94 लाइसेंसी अग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। बताया गया है कि एकमा थाने में सीओ कुमारी सुषमा व थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी द्वारा शनिवार को आठ सहित अब तक कुल 54 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसी प्रकार रसूलपुर थाने में नगर पंचायत एकमा बाजार के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार व थानाध्य्क्ष प्रभाकर कुमार भारती के द्वारा शनिवार को 17 सहित अबतक कुल 40 शस्त्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य पंचायत चुनाव को लेकर संपन्न हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग