राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बगही हरखपुर गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। वही गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मारपीट की घटना में बैजनाथ राय, मुन्ना कुमार, पंकज कुमार, रामदास राय, दूधनाथ राय, शिवनाथ राय, मनीष राय, राज किशोर राय, समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। वही गंभीर रूप से घायल बैजनाथ राय, रामदास राय, व दूधनाथ राय को बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग