राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माँझी बरेजा पंचायत के पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिंह ने शनिवार को माँझी प्रखण्ड मुख्यालय पर मुखिया पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया श्री सिह ने बताया कि बरेजा पंचायत का विकास रुक सी गई हैं। विकास की गति को बढ़ाने के लिये मैं एक बार फिर मुखिया प्रत्याशी के रूप में जनता जनार्दन के बीच आया हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मुखिया पद पर नहीं रहते हुए भी हमने इस पंचायत के लोगों की सेवा की है। मेरा एक मात्र उद्देश्य है सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को पंचायत के जन जन तक पहुचाना। बरेजा पंचायत का सर्वांगीण विकास हो।इसके साथ सबका साथ सबका विकास ही मेरा पहला काम होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग