राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए खैरा पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपर पंचायत के कालुपुर गांव के पास की है। इस बाबत खैरा थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कालुपुर गांव निवासी स्व० रामदेव महतो का पुत्र विद्या महतो कालुपुर में शराब बनाकर बेच रहा था। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए स्थल पर छापेमारी के दौरान शराब धंधेबाज को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के क्रम में शराब कारोबारी के पास 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे ज़ब्त कर थाने लाया गया एवं शराब कारोबारी को मध निषेध अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग