पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौक के पास अनियंत्रित वाहन से बचने के दौरान बाइक दुर्घटना में मढ़ौरा रेल इंजन फैक्ट्री में कार्यरत इंजिनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सिवान जिले के सदर थाना क्षेत्र के करमुली गांव निवासी रामदरश चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार चौधरी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। घायल ने बताया कि वह मढ़ौरा रेल इंजन फैक्ट्री में क्वालिटी इंजीनियरिंग के पद पर कार्यरत हैं शनिवार को वह छुट्टी पर गये थे सोमवार को सिवान घर से ड्यूटी पर मढ़ौरा जा रहें थें कि मशरक महावीर चौक के पास सामने से आ रही अनियंत्रित वाहन से बचने में कुते से टक्कर हो गई जिसमें वह घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग