पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर सोमवार की सुबह दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान डुमरसन गांव निवासी ललन शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र लखन शर्मा और कवलपुरा गांव निवासी लक्ष्मण साह का 18 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार साह,लघुनी गांव निवासी खदिक साई का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई। मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आदित्य राज ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें तीनों घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग