विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा थाना कांड संख्या 339/21 में गुप्त सूचना के आधार पर परसा पुलिस ने छापेमारी करते हुए बभनगावा गांव से एक धंधेबाज के साथ दो पियाकर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के बलीगांव गांव निवासी पंछी लाल राय का पुत्र बलिस्टर राय है जिनके पास से 35 लीटर शराब भी बरामद किया गया गिरफ्तार पियक्कड़ में परसा थाना क्षेत्र के परसा मथुरा गांव निवासी कालिका राम का पुत्र हरिहरनाथ राम एवं सगुनी गांव निवासी स्वर्गीय दुल्हन राम का पुत्र राजकुमार राम शामिल है थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन