आपसी विवाद में हुए मार-पीट में चाचा-भतीजा जख्मी, आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में आपसी विवाद को लेकर बगल के ही लोगों ने चाचा-भतीजा को मारपीट कर जख्मी कर दिया।पीड़ित रूपेश ठाकुर ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पड़ोस के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने खाना बनाने वाले घर पर पुराना करकट के उपर नया करकट चढ़ा रहा था।तभी बगल के ही सुरेंद्र ठाकुर,प्रभु ठाकुर,विद्यावती देवी,चंदा देवी,नेहा कुमारी,अनुज कुमार,गोल्डी कुमारी पहुँच मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिया।बचाव में मेरा भतीजा आया तो नामजदों ने उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के क्रम में नामजदों ने सोने का चेन और अंगूठी भी निकाल लिया।दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग