प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा ली जा रही स्नातक पार्ट 3 सत्र 2017- 20 के परीक्षा के द्वितीय दिन मंगलवार को कदाचार के आरोप में 3 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। प्रति कुलपति प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण सिंह ने पीसी विज्ञान कॉलेज पर औचक निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष में जाकर परीक्षा का निरीक्षण करते हुए कदाचार के आरोप में 3 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया। उन्होंने कोविड-19 के प्रोटोकॉल को पूर्णतः अनुपालन करने एवं परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक भीड़ रोकने की हिदायत दी। प्रति कुलपति ने परीक्षा केंद्र के बाहर गेट पर खड़े अनजान लोगों को देखते ही सख्ती से पूछताछ की। परीक्षा केंद्र पर प्राचार्य ने प्रति कुलपति को विभिन्न समस्याओं से कराया। परीक्षा के औचक निरीक्षण के दौरान प्रोफेसर उदय शंकर ओझा, प्रोफेसर शशितोष कुमार भी मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग