राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलहा गांव के गाछी में छापेमारी कर अमनौर पुलिस ने 140 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज ब्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा,थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बलहा गांव के गाच्छी में छापामारी की गई। जहा एक जरकिन में 50 लीटर वही एक झोला में दस लीटर के पाच पलोथिन वही दूसरे झोला में दस लीटर के चार पलोथिन देशी शराब पुलिस ने बरामद किया।वही भाग रहे धंधेबाज को भी पुलिस ने धर दबोचा।गिरफ्तार धंधेबाज अमनौर सुल्तान टोले गोसी अमनौर गांव के श्री मांझी के पुत्र मनोज मांझी बताए जाते है। पुलिस ने बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत अबैध रूप से शराब बेचने के मामले में इसे आरोपित करते हुए छपरा जेल भेज दिया।इधर पंचायत चुनाव को लेकर अमनौर बजारो में शराब धंधेबाज काफी सक्रिय हो चुके है। जिससे शराब का धंधा अमनौर में खूब फूल फल रहा है।शराब और भगवान में अंतर शिर्फ़ इतना है कि ईश्वर दिखते नही पर हर जगह है,शराब बिकती नही है मिलती है जगह है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग