राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैयाँ प्रखंड के डूमरी पंचायत के भावा मुखिया प्रत्याशी दीपक कु0सिंह ने आज अपने जन संपर्क अभियान के दूसरे चरण में चाँदपुरा गाँव मे लोगो से घर घर जाकर मुलाकत कर लोगो से उनका हालचाल लिया। बडे़ बुजुर्गो से चुनाव मे जीत के लिए आशीर्वाद माँगा। वहीं चाँदपुरा देवीस्थान के पास एक जन चौपाल लगाकर मनरेगा योजना मे हो रहे धांधली के संबंध मे जनता के बीच में उनके नाम पर हुये फर्जीवाडे़ के संबंधित कागज का वितरण किया। कुछ ग्रामीणो ने बताया कि उन्हे ये मालूम ही नही है कि उनके नाम पर मनरेगा का मजदूर कार्ड और उनका मनरेगा संबंधित कोई खाता भी है और उनके नाम पर फर्जी तरीके से लाखो रुपये गबन कर लिये गये है। इनके नाम पर ये फर्जीवाडा़ निवर्तमान मुखिया और पूर्व मुखिया ने किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग