सहाजितपुर-मशरक मुख्य मार्ग पर जलजमाव व जर्जर सड़क की बदहाल स्थिति से नराज ग्रामीणों ने किया पौधारोपण
बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर मशरक के मुख्य मार्ग पर जलजमाव व जर्जर सड़क की बदहाल स्थिति से नराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर पौधारोपण कर अपनी नाराजगी जताई. ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार जहां विकास की ढिंढोरा पीट रही है, वही मुख्य सड़क पर विगत 3 वर्षों से जलजमाव की हालात से ग्रामीण जूझ रहे हैं. जर्जर सड़क पर हल्के बारसात के बाद जलजमाव भयावह रूप ले लेता है यहां से गुजरने वाले राहगीर आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.जिसकी सूचना कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वरीय अधिकारियों को दी गई है. बावजूद इसके इस बदहाल सड़क की मरम्मत का कार्य अभी तक किसी के द्वारा नहीं कराया गया है.मंगलवार को ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए पौधारोपण कर अपना भड़ास निकाला. नराज ग्रामीण राजकिशोर सिंह, रोहित सिंह, मनीष सिंह, गुड्डू सिंह, भीम सिंह, सुधांशु सिंह, बीके सिंह समेत दर्जनों लोगो ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद से ही यह समस्या बनी है. हल्के बरसात के बाद आसपास के लोगो को भी घर से बाहर निकलने में असुविधा होती है. यह सड़क मशरक को एकमा से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क है.बैंक सहीत अन्य सेवाओं के लिए इसी रास्ते से दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग सहाजितपुर व प्रखंड मुख्यालय बनियापुर तक पहुंचते हैं.इस सड़क से होकर सैकड़ो बार बड़े जनप्रतिनिधि व अधिकारी गुजरते हैं लेकिन बदत्तर हालात देखने के बाद भी किसी ने सड़क मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की है. इस बात पर भी स्थानीय लोग काफी नराज हैं. सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग