बमाको (माली), (एजेंसी)। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि सहारा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू अल-वालिद-अल-सहारवी बुधवार देर रात मारा गया। राष्ट्रपति ने इसे फ्रांस की सेना की ‘‘ एक बड़ी उपलब्धी ’’ करार दिया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि सहारवी को ‘‘फ्रांस के बलों ने मार गिराया’’ है, लेकिन इस संबंध में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। कट्टर आतंकवादी की मौत की खबरें माली में करीब एक सप्ताह से फैल रही हैं, हालांकि इस क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अल-सहरावी कहां मारा गया। इस्लामिक स्टेट समूह को माली और नाइजर के बीच सीमा पर दर्जनों हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शव की शिनाख्त कैसे की गई। फ्रांस की सेना साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों से लंबे वक्त से लड़ रही है।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व