त्याग और बलिदान की मिसाल थे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी:- सांसद सीग्रीवाल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के जलालपुर आवास पर आयोजित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 67 वें बलिदान दिवस कार्यक्रम मे सांसद ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की और कहा कि भारतीय राजनीति में पहले व्यक्ति जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद की, वो थे दिग्गज नेता और भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी. आज उनकी पुण्यतिथि है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निधन 23 जून को आज ही के दिन साल 1953 में हुआ था। उनके सपने को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है जहाँ देश मे एक संविधान एक विधान एक प्रधान के नारा को सच किया। मुखर्जी जी का यह बलिदान युग – युग तक याद किया जाता रहेगा। मौके पर युवा बीजेपी नेता अमरजीत कुमार सिंह ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि मुखर्जी जी के काश्मीर के खिलाफ आवाज को बुलंद कर आज उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया है। इस कार्यक्रम मे बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए और तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए जिसमे युवा नेता प्रमोद सीग्रीवाल, जिला मंत्री रामाशंकर मिश्र शांडिलय, उमेश तिवारी, जलालपुर मंडल अध्यक्ष ढुनमुन सिंह, मंडल मंत्री नेहा वत्स, मनोज पाण्डेय, गुड्डू चौधरी, जयकिशोर सिंह, हेमनरायण सिंह, मुकेश सिंह, अवधेश पाण्डेय आदि शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग